बैठक में श्रमिक आंदोलन को लेकर चर्चा
इटावा| निर्माण मजदूर यूनियन की बैठक मंगलवार को इटावा यूनियन कार्यालय पर अध्यक्ष बजरंगलाल महावर की अध्यक्षता में हुई। महावर ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बजरी रेती पर रोक लगाने से निर्माण मजदूरों को अपने परिवार के पालन पोषण में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है, जबकि राज्य व केंद्र सरकार भाजपा चार साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जश्न मना रही है।
बैठक में गोपाललाल महावर ने 23 मई को केंद्र की भाजपा सरकार के चार साल पूर्ण होने पर केंद्रीय सीटू संगठन द्वारा पोल खोलो आंदोलन में राज्य स्तर व हर जिला स्तर पर भाग लेना है। बैठक में महिला उपाध्यक्ष पद पर सुगना बाई ऐरवाल की नियुक्ति की गई। महामंत्री मुरारीलाल बैरवा ने बताया कि बैठक में निर्माण मजदूरों की समस्याओं एवं आगामी आयोजनों पर चर्चा की गई व श्रमिक आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने पर जोर दिया।
इस अवसर पर प्रवक्ता सत्यनारायण महावर, रामनारायण पहाडिय़ा, देवीशंकर महावर, रामचंद्र, हीरालाल, राकेश महावर, प्रेम पेंटर, नरोत्तम महावर, ललित मेहरा, रामलाल तलाव, हंसराज दुर्जनपुरा, हरीश राठौर, रामदेव आर्य, रामनारायण, द्वारिका बाई, मोर बाई, रमेशी बाई, सुनीता, सुगना ऐरवाल सहित कई सदस्य मौजूद रहे।