इटावा क्षेत्र में विकास के लिए 16 लाख स्वीकृत
इटावा| सांसद ओम बिरला ने इटावा क्षेत्र के कई गांवों में विकास कार्यों के लिए 16 लाख रुपये की घोषणा की। कोटा देहात जिला उपाध्यक्ष रिंकू सोनी ने बताया कि सांसद ने इटावा फतेहपुर बाग के गणेश मंदिर पर बरामदा निर्माण के लिए 5 लाख रुपये, राम पुरियां गांव में योग भवन के लिए 2 लाख, हनुमानपुरा में बालाजी के मंदिर के पास टीनशेड के लिए 2 लाख, हथौली में योग भवन के लिए 2 लाख,गोरधनपुरा में टयूबवेल के लिए 1 लाख इसी तरह खातौली मुक्तिधाम पर टंकी व पंपसेट के लिए साढ़े 3 लाख की स्वीकृति सांसद कोष से की।