अमावस्या पर बड़ का पूजन कर मांगी सुख-समृद्धि
कस्बे में मंगलवार को श्रद्घा के साथ बड़ पूजनी अमावस्या मनाई। महिलाओं ने वट वृक्ष सावित्री का पूजन कर सुहाग के दीर्घायु व गृहस्थ जीवन की सुख समृद्वि की कामना के लिए निर्जला व निराहार उपवास किया गया। वट पूजन के बाद ही वट के पत्ते से जल गृहण कर उपवास खोला गया। वट वृक्ष की परिक्रमा कर घुघरी व आटे के प्रसाद रूपी व्यंजन का भोग लगाया।
वट सावित्री की पूजा कर मांगा अखंड सुहाग: इटावा. अखंड सुहाग की कामना को लेकर सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री की पूजा कर भगवान से अखंड सौभाग्यवती होने की कामना की। इस अवसर पर महिलाओं ने सुबह वट वृक्ष की पूजा कर परिक्रमा की व सत्यवान व सावित्री की कथा को सुनकर व्रत किया। शास्त्रों के अनुसार इस दिन सावित्री ने यमराज से अपने पति के प्राणों की रक्षा की थी इसलिए वैवाहिक जीवन में अखंड सौभाग्य व दुख निवारण के लिए सुहागिन महिलाएं यह व्रत करती हैं।
देवली मांजी. देवली में बड़ पूजनी अमावस्या पर वटवृक्ष की पूजा करती हुए महिलाएं।