पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खोड़ावदा विद्यालय उच्च माध्यमिक में क्रमोन्नत

खोड़ावदा विद्यालय उच्च माध्यमिक में क्रमोन्नत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटावा| राजकीय माध्यमिक विद्यालय खोड़ावदा को उच्च माध्यमिक में क्रमोन्नत किए जाने पर शाला परिवार के सदस्यों व ग्रामवासियों ने हर्ष व्यक्त किया है तथा विधायक विद्याशंकर नंदवाना का आभार जताया है। प्रधानाध्यापक रंगलाल रावत ने बताया की स्थानीय विद्यालय परिसर में संचालित छात्रावास की बालिकाओं को 11 व 12 कक्षा में अध्ययन के लिए दो किमी दूर इटावा पैदल जाना पड़ता था । इससे बालिकाओं को आने व जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब बालिकाएं स्थानीय विद्यालय परिसर में ही अध्ययन कर सकेंगी। सभी उपस्थित सदस्यों ने विधायक नंदवाना द्वारा किए प्रयासों की सराहना की। विद्यालय क्रमोन्नति पर एसडीएमसी सदस्य गजेंद्र गोयल, नगरपालिका उपाध्यक्ष भरत पारेता, केएल मीना, नरेश खंडेलवाल, पार्षद निरंता मीन,प्रधानाध्यापक रंगलाल रावत, प्रेमकुमार शास्त्री, तेजकरण सुमन, वसीम खान, गोरधन प्रजापत, रामदेव महावर, चंद्रकला गुप्ता, रामहेत मीना, शमीम बानो ने खुशी व्यक्त की।

खबरें और भी हैं...