पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोजगार की खोज में पलायन कर रहे युवक

रोजगार की खोज में पलायन कर रहे युवक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कान्हाचट्टी | प्रखंड में इन दिनों रोजगार नहीं मिलने के कारण बड़ी संख्या में बेरोजगार युवक रोजगार की खोज में अन्य प्रदेशों में पलायन करने लगे हैं। रविवार को बेंगोकला गांव के करीब एक दर्जन युवक ऑटो पर चढ़ कर उत्तराखंड के लिए रवाना हुए।

हालांकि कान्हाचट्टी प्रखंड में दूसरे प्रदेश में रोजगार की झांसा देकर मजदूरों को बहार ले जाने के लिए कुछ मानव तस्कर व दलाल सक्रिय हैं। उत्तराखंड के लिए इटखोरी प्रखंड के लुभधिया गांव के एक दलाल मो मकसूद के साथ उत्तराखंड गए तो बेरोजगार युवकों ने बताया की बिल्डिंग निर्माण कार्य करना है। इसमें बारह घंटा काम करने के बाद तीन सौ रुपए मजदूरी मिलती है। युवकों ने बताया की गांव में रोजगार नहीं मिलने के कारण बहार जाना पड़ता है।

सरकार द्वारा चलाये जा रहे मनरेगा योजना भी बेकार साबित हो रही है। इस तरह प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों से बेरोजगार युवक नौकरी की खोज में पलायन करते देखे जाते हैं। जानकारी के अनुसार मजदूरों से ज्यादा कमाई मजदूरों को बाहर ले जाने वाले दलालों की होती है। दलालों को सेठ द्वारा कमीशन भी दिया जाता है। ये मजदूर बाहर में साल व छह महीने रहने के बाद जब घर वापस लौटते हैं तो वही फटेहाली साथ होती है।

खबरें और भी हैं...