पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 30 तक सभी बीपीएल परिवारों को गैस दें नहीं तो कार्रवाई

30 तक सभी बीपीएल परिवारों को गैस दें नहीं तो कार्रवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटखोरी | मुख्यमंत्री सीएम रघुवर दास के निर्देशानुसार सभी बीपीएल परिवारों को यथाशीघ्र रसोई गैस मुहैय्या कराने के लिए गुरुवार को सीओ सह एमओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में किसान भवन में सभी डीलरों की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से बीस सूत्री अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह एवं विशाल रसोई गैस एजेंसी के संचालक गोपाल सिंह उपस्थित थे। बैठक के दौरान सीओ सह एमओ दिलीप कुमार ने सभी डीलरों को निर्देश दिए कि 25 मई तक सूची के अनुसार सभी बीपीएल परिवारों का रसोई गैस से संबंधित फार्म भरकर बीस सूत्री अध्यक्ष के पास जमा कर दें। तभी 30 मई तक सभी बीपीएल परिवार के लाभुकों को रसोई गैस मुहैय्या कराई जा सके। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो संबंधित रसोई गैस वितरकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। साथ ही विशाल रसोई गैस एजेंसी के संचालक गोपाल सिंह को कहा गया कि आप जल्द ही संबंधित डीलरों से संपर्क कर लें। ताकि आसानी से सरकार द्वारा दी गई लक्ष्य पूरा किया जाए। उन्होंने आगे कहा कि पूर्व में रसोई गैस वितरण से संबंधित कुछ बिचौलियों द्वारा राशि की अवैध तरीके से वसूली की गई है, उन्हें जल्द ही चिह्नित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से डीलर टीपू उर्फ मृत्युंजय सिंह, गौतम सिंह, ब्रजेश सिंह, भीखन साव, भोला दांगी, जनार्दन कुमार, राजेंद्र सिंह, प्रवीण कुमार एवं द्वारिका राम आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...