करनी आइडियल इंटर कॉलेज का दूसरा स्थापना रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच संपन्न हो गया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर पंचायत प्रतिनिधियों तथा कॉलेज के प्राचार्य पीयूष कुमार किया। इसके बाद सबसे पहला कार्यक्रम कॉलेज के विद्यार्थियों ने दहेज प्रथा पर नाटक का मंचन कर उपस्थित लोगों को जागरूक किया।
इस नाटक का किरदार मोनू, पिंकू, नितेश, चंद्रिका, शिवानी एवं सोनाली आदि ने निभाया। वहीं कॉलेज की छात्रा शिवानी, निशा, मनीषा, प्रियांशु, छाया एवं अंशु तथा अर्चना व मोनू ने मुंबई का डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
इसके बाद मोनू एवं निशा कुमारी ने तेरी इसी यदा पे सनम, वही पूजा कुमारी ने जिंदगी के जंग जीत लेंगे हम इसके बाद टिंकू शर्मा ने क्या तुम मुझपे मरते हो, एवं मोनिका कुमारी ने मुझे माफ करना ओ सांई राम आदि हिंदी गाने गाकर उपस्थित लोगों का खूब मनोरंजन किए। कार्यक्रम के बाद अव्वल दर्जे के विद्यार्थियों के बीच कॉलेज प्राचार्य पियूष कुमार के द्वारा मोमेंटो देकर प्रोत्साहित किया गया। मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, डोमन राणा, सुशील कुमार वर्मा, दशरथ दांगी, संजय रजक, लोकेश दांगी, अशोक राम व ताहिर रहमान आदि मौजूद थे।