भद्रकाली मंदिर प्रांगण के कण-कण में भगवान बसे हुए हैं। यहां की मिट्टी झारखंड के लिए अद्वितीय है। यही कारण है कि पर्यटक यहां खिंचे चले आते हैं। यह बात सोमवार की देर शाम झारखंड राज्य के सीएम रघुवर दास की प|ी रुकमणि देवी मंदिर में माता रानी की पूजा अर्चना के बाद कही। वे यहां सोमवार की शाम अपने परिजनों के साथ मां भद्रकाली माता की पूजा अर्चना करने आई थीं।
उन्होंने आगे कहा कि यहां की विकास के लिए राज्य सरकार काफी गंभीर है। और यहां युद्धस्तर पर विकास होनी चाहिए। इससे पूर्व वे मंदिर प्रवेश कर मां भद्रकाली माता की पूजा अर्चना की। इसके बाद मंदिर प्रांगण के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर मत्था टेककर अपने परिजनों की लंबी उम्र की कामना करते हुए राज्य की खुशहाली एवं समृद्धि के लिए मन्नत मांगे।
उनके आगमन पर भद्रकाली मंदिर प्रांगण एवं पदमा समेत अन्य पथों में पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी। पूजा अर्चना के बाद वे पुनः अपने लाव लश्कर के साथ वापस लौट गई। मौके पर बड़ी संख्या में मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य एवं पार्टी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।