किसान भवन में सोमवार को पंचायत समिति की मासिक समीक्षा बैठक प्रमुख गुड़िया देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से निर्णय लिया गया कि बक्सा नहर के इर्द-गिर्द वृक्षारोपण कार्य चालू रहने के कारण नहर निर्माण कार्य बंद है।
इसे लेकर प्रमुख व उपप्रमुख संतोष साव ने रेंजर को इस कार्य के लिए यथाशीघ्र एनओसी दिए जाने की बात कही। बैठक में कहा गया कि इटखोरी चौक पर आवश्यकता अनुसार दो जगह शौचालय निर्माण कार्य के लिए अंचलाधिकारी जमीन उपलब्ध कराएं। चूंकि चौक पर एक भी शौचालय नहीं है। बैठक में निर्णय लिया गया कि नवादा प्रस्तावित विद्यालय को यथावत रखते हुए वहां नए सिरे से उच्च विद्यालय का निर्माण किया जाए। जिससे बच्चों के पठन पाठन में परेशानी नहीं हो। बैठक में कहा गया कि पीएम आवास योग्य लाभुकों को उपलब्ध कराया जाए। साथ हीं ओडीएफ के लिए शौचालय निर्माण कार्य में मुखिया एवं जलसहिया पूरी जोर-शोर से लग जाएं। बैठक के दौरान कई अहम बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा किया गया। बैठक में मुख्य रूप से उपप्रमुख संतोष साव के अलावा कई पंसद एवं विभिन्न विभागों के सरकारी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।