इटखोरी साही बारा स्थित साईं इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में सोमवार को गर्मी की छुट्टी से पहले यहां के नन्हे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने गीत नृत्य का जलवा बिखेर कर उपस्थित लोगों को आश्चर्यचकित कर दिए। बच्चों ने एक से बढ़कर एक फिल्मी, राष्ट्रीय एवं नागपुरी तथा भोजपुरी गीतों पर रिकार्डिंग नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम के बाद स्कूल प्रबंधन द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किए। सम्मानित समारोह को संबोधित करते हुए इस विद्यालय के एमडी प्रकाश राम ने कहा कि साईं इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल उनके सपने को सच करने की राह पर है। स्कूल के प्रिंसिपल डी चार्ल्स ने कहा कि इस स्कूल के बच्चों को स्पोर्ट्स एवं अनुशासन के साथ-साथ बेहतर तौर पर अंग्रेजी विषय की शिक्षा दीक्षा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आए दिन यह स्कूल अपनी मेहनत के बदौलत बढ़िया मुकाम हासिल कर यहां के बच्चों के भविष्य की लकीरें खुद खीचेंगी। मौके पर इटखोरी मुखिया रंगीना देवी, देव कुमार सिंह, सुनील कुमार राय, अनिल अग्रवाल, सुधीर राय, लखन राम, कपिल राम, अमित मिश्रा एवं विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी तथा बडी संख्या में बच्चे व अभिभावक गण मौजूद थे।