पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भद्रकाली मंदिर के पुरोहित की लंबी बीमारी से निधन

भद्रकाली मंदिर के पुरोहित की लंबी बीमारी से निधन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटखोरी | भद्रकाली मंदिर के वाहन एवं नारियल बली के पुरोहित राजेश शर्मा का निधन सोमवार की सुबह रांची रिम्स में इलाज के दौरान हो गया। वे 29 वर्ष के थे। राजेश अंतरराष्ट्रीय महाब्राह्मण महासंघ के प्रखंड कमेटी के सदस्य भी थे। उनका इलाज दिल्ली के एम्स में चल रहा था। वहां के चिकित्सकों ने उन्हें जांच के लिए कुछ दिनों की छुट्टी दे दी थी। इसी बीच उन्हें घर पर लाया गया था। यहां उनकी स्थिति गंभीर हो गई। इसके बाद उन्हें रांची रिम्स में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान सोमवार की सुबह उनकी मौत हो गई। मृत्यु के बाद सोमवार दोपहर पश्चात रांची से शव इटखोरी निवास स्थान पर पोस्टमार्टम के बाद लाया गया। मुखाग्नि भद्रकाली मंदिर के मुख्य व बुजुर्ग पुरोहित उनके पिता ईश्वर तिवारी ने दी। राजेश की मौत पर भद्रकाली मंदिर के पुरोहित नागेश्वर तिवारी, गंगाधर पांडेय, प्रमोद पांडेय, रामाशीष शर्मा, रामप्रवेश पांडेय, कामेश्वर तिवारी, पदारथ तिवारी, जय कुमार पांडेय, मुरलीधर शर्मा, विक्रम शर्मा, श्यामा नंद शर्मा, नवयुवक ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय व संदीप शर्मा शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...