पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इटखोरी से लूटी गई इनोवा छत्तीसगढ़ में गांजा और तस्करों के साथ बरामद

इटखोरी से लूटी गई इनोवा छत्तीसगढ़ में गांजा और तस्करों के साथ बरामद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछले 9 फरवरी को इटखोरी के गुल्ली चौक से लूटी गई इनोवा क्रिस्टा वाहन को तीन दिन पूर्व छत्तीसगढ़ के सिहावाधंतरी थाना पुलिस ने बरामद किया है। इटखोरी थाना प्रभारी अशोक राम ने बताया कि वाहन को छत्तीसगढ़ पुलिस ने गांजा के साथ जब्त किया है। कार से दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ पुलिस ने दोनों गिरफ्तार तस्करों को जेल भेज दिया है। जिसे रिमांड पर लेने के लिए इटखोरी पुलिस छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो चुकी है। उन्होंने बताया कि यह वाहन पटना इंद्रपुरी केशरी नगर मुहल्ला के शंभु कुमार की है। कुछ लोगों ने 9 फरवरी को पटना में वाहन धनबाद जाने के लिए बुक किया था। वाहन पर सवार लोगों ने चालक को इटखोरी के गुल्ली जंगल में एक पेड़ से बांधकर वाहन लूटकर भाग गए थे। इसके बाद चालक किसी तरह इटखोरी थाना पहुंच कर आपबीती बताते हुए अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था।

खबरें और भी हैं...