इटखोरी | इटखोरी हाईस्कूल के मैदान में पहली बार नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 25 मई से शुरू होगा। यह टूर्नामेंट इटखोरी प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट द्वारा आयोजित होगा। इसकी जानकारी टूर्नामेंट कमेटी के गोल्डन आलम एवं विकास कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाले टीम को दो हजार रुपए प्रवेश शुल्क जमा करनी होगी। उन्होंने आगे कहा कि इसमें प्रथम श्रेणी के विजेता टीम को तीस हजार, द्वितीय स्थान पर रहे प्रतिभागी को पंद्रह हजार रुपये दिए जाएंगे। साथ ही मैन ऑफ द सिरीज के रूप में एक बड़ा कूलर दिया जाएगा। टूर्नामेंट को लेकर शनिवार को हाईस्कूल मैदान की साफ-सफाई कार्य की गई। साथ ही आवश्यकता अनुसार हैलोजन लाइट भी लगाया जा रहा है। टूर्नामेंट को सफल बनाने में गोल्डन आलम, डबली सिंह, विकास कुमार, शशि कुमार, बंटी आलम, शनि कुमार, पप्पू कुमार, राहुल कुमार, पंकज कुमार एवं बीकू कुमार आदि शामिल हैं।