प्रो. ललित मोहन की मां के निधन पर शोकसभा
भद्रकाली काॅलेज के प्रो. ललित मोहन चौधरी के 75 वर्षीय मां प्रतिमा देवी का निधन ब्रेन हेमरेज के कारण हो गया। प्रो. चौधरी ने बताया कि सोमवार की सुबह मेरी मां अचानक बीमार हो गई। इसके बाद उन्हें हजारीबाग के क्षितिज अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान 9:30 बजे उनकी मौत हो गई। उनका अंतिम संस्कार मुहाने श्मशान घाट पर कर दिया गया।मुखाग्नि उनके पुत्र प्रो. ललित मोहन चौधरी ने दी।