- Hindi News
- National
- संघ का निर्णय, 12.30 से 1.15 बजे तक भद्रकाली मंदिर में नहीं होगी फोटोग्राफी
संघ का निर्णय, 12.30 से 1.15 बजे तक भद्रकाली मंदिर में नहीं होगी फोटोग्राफी
मां भद्रकाली मंदिर कार्यालय कक्ष के ऊपर मीटिंग हॉल में मंगलवार को भद्रकाली फोटोग्राफर संघ की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता चतरा जिला फोटोग्राफी एसोसिएशन संघ के जिलाध्यक्ष अनुज कुमार पांडेय ने की। बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि मंदिर प्रांगण में सभी फोटोग्राफर सफेद शर्ट पहनकर ही फोटोग्राफी करेंगे।
माता का पट बंद होने के कारण 12.30 से 1.15 तक फोटोग्राफर मंदिर मुख्य गेट के अंदर तस्वीर नहीं खिंचेगे। मंदिर के बाहर वाहन स्थल आदि जगहों पर फोटोग्राफी कर सकेंगे। फोटोग्राफरों द्वारा पान, गुटखा व सिगरेट का सेवन करते पकड़े जाने पर उक्त दुकानदार पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। मौके पर भद्रकाली फोटोग्राफी संघ के अध्यक्ष गौतम सिंह, सचिव राजू रजक, कोषाध्यक्ष सुबोध शर्मा, रोहित गिरी, संदीप पांडेय, आदित्य मालाकार, रूपेश रजक, नवीन सिंह, संतोष कुशवाहा, कुंदन चंद्रवंशी, रिशु गुप्ता व सुमंत सिंह समेत कई फोटोग्राफर उपस्थित थे।