इटकी में मंडा पूजा समिति का गठन, पूजा 17-18 को
इटकी | स्थानीय जगन्नाथ स्वामी मंदिर परिसर में मंडा पूजा समिति का गठन किया गया। सर्वसम्मति से लाल रामेश्वर नाथ शाहदेव, कामेश वर्मन, देवेंद्र महतो व अजीत केसरी को समिति का संरक्षक बनाया गया है। कृष्णा राम तिवारी अध्यक्ष चुने गए। उपाध्यक्ष के रूप में राजेश्वर महतो, राज कुमार तिर्की, संजय महतो, मनोज लोहरा बनाए गए। सचिव जगमोहन महतो, उप सचिव राजकुमार महतो, बलराम गोप, कोषाध्यक्ष प्रकाश महतो, उप कोषाध्यक्ष बिहारी केसरी, शंकर महतो, संगठन मंत्री विशाल केसरी, सनी महतो, अंकित सोनी, अजय लोहरा, राहुल सिंह, विजय, विष्णु महली, सुखाराम, बजरंग साहू, सुनील सोनी, वीरेंद्र भगत, गौरव सिंह, बजरंग महतो, विनय, अमित केसरी, आलोक केसरी, बहादुर महतो, अरुण, गणेश महतो, रमेश, राजू, रघुनाथ व विकल महतो का नाम चयन किया गया। ज्ञात हो कि इटकी में 17 व 18 अप्रैल को मंडा पूजा मनाया जाएगा।