पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इटकी में आदिवासी और ग्राम विकास समिति के गठन का हुआ विरोध

इटकी में आदिवासी और ग्राम विकास समिति के गठन का हुआ विरोध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटकी प्रखंड पंचायत प्रतिनिधि संघ व मुखिया संघ की रविवार को पूर्वी पंचायत इटकी में बैठक हुई। इसके बाद थाना प्रभारी को ज्ञापन दिया गया, जिसमें सरकार द्वारा चलाई जा रही आदिवासी विकास समिति और ग्राम समिति के गठन का पुरजोर विरोध किया गया। कहा गया कि बीडीओ के निर्देश पर अगर किसी भी पंचायत या गांव में चुनाव कराया जाता है और वहां कोई विवाद होता है, तो इसकी पूरी जिम्मेवारी खुद बीडीओ की होगी।

प्रतिनिधि संघ ने कहा है कि सरकार चुनाव कराकर पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकार का हनन कर रही है। ज्ञापन की प्रतिलिपि एसएसपी व बेड़ो डीएसपी को भी दी गई है। यह भी निर्णय लिया गया कि प्रखंड व अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना दिया जाएगा। धरने की तिथि 24 अप्रैल की बैठक में तय की जाएगी। बैठक में संघ का संरक्षक सर्वसम्मति से जिप सदस्य लाल रामेश्वरनाथ शाहदेव को बनाया गया। बैठक में उप प्रमुख उरूज अंसारी, मुखिया सरिता एक्का, प्रीति देवी, मंजू देवी, तेतरी उराइन, सरोजिनी, निर्मला भेंगरा, रीना सांडिल, पंसस जगमोहन महतो, मुरतेजा आलम, नंदलाल महतो, डब्बू केरकेट्टा, परमेश्वर, रमेश महली व जावेद मियां आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...