इटकी | गढ़गांव टिकरा टोली में ग्रामीणों की मदद से प्रेमी जोड़े का विवाह सरना रीति-रिवाज के साथ गुरुवार को कराया गया। एक वर्षों से गढ़गांव के सवना उरांव व टिकटोली की संकी उराइन के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। गांव वालों की मदद से मुखिया सधनु मिंज व चौकीदार महेंद्र गोप ने एक बांड पेपर तैयार कराया व दोनों युगल जोड़ी की गांव के अखरा में विवाह करा दिया। इस शादी को दोनों के परिवार वालों ने भी सहस्त्र स्वीकार कर लिया।