पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल : डॉ. उरांव

मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल : डॉ. उरांव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटकी | राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष सह पूर्व सांसद डॉ. रामेश्वर उरांव ने बुधवार को कहा कि आज लोग कैश क्राइसिस से परेशान हैं। लोगों को बैंकों में जमा अपना रुपए भी निकालने में काफी परेशानी हो रही है। डॉ. उरांव क्षेत्र भ्रमण के दौरान जामुन पतरा में ग्रामीणों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मोदी की केंद्र सरकार की विफलताओं पर विस्तार से चर्चा की व कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इन बातों की जानकारी आम लोगों को देने का निर्देश दिया। भ्रमण के दौरान प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सलीम अंसारी, भीम रवि, परवेज आलम, तैयब व सुकरा उरांव आदि शामिल थे।

खबरें और भी हैं...