पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • यूनियन बैंक इटकी को मिला झारखंड टॉपर का खिताब

यूनियन बैंक इटकी को मिला झारखंड टॉपर का खिताब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटकी | यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, इटकी शाखा को झारखंड में लोन रिकवरी टॉपर का खिताब दिया गया। शाखा को वर्ष 2017-18 में बेस्ट लोन रिकवरी व स्पेशल सेटलमेंट स्कीम के तहत अच्छा काम करने के उपलक्ष्य में प्रबंधक प्रशांत कुमार श्रीवास्तव को मोमेंटो व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। रीजनल कार्यालय के कार्यकारी निदेशक विनोद कथूरिया ने गुरुवार को अपने हाथों से जोनल कार्यालय में मोमेंटो दिया। मौके पर बैंक के फील्ड जीएम जीआर पदालकर, डीजीएम अंकेश जैन सहित रीजनल ऑफिस के अन्य कर्मी मौजूद थे। इस उपलब्धि को लेकर शुक्रवार को इटकी शाखा में मैनेजर प्रशांत श्रीवास्तव को लोगों ने बधाई दी। इसमें जिप सदस्य लाल रामेश्वर नाथ शाहदेव, अंजुम जमाल, मोहम्मद सलीमउद्दीन, बैंक के ग्रामीण विकास अधिकारी हेमंत कुमार, जयपाल तिर्की, सुलेमान खलखो, विशाल कुमार, फिलिप कुजूर, नीतेश कुमार, कन्हैया महतो, बंधु सहित अन्य के नाम शामिल है।

खबरें और भी हैं...