पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एवरेज बिल के नाम पर लूट रही सरकार : प्रभारी

एवरेज बिल के नाम पर लूट रही सरकार : प्रभारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जबेरा | जबेरा विधानसभा की ग्राम पंचायत कौरता, पिपरिया में बदलेंगे मप्र अभियान के तहत आम आदमी पार्टी के जबेरा मंडल अध्यक्षों व कार्यकर्ताओ की बैठक हुई। प्रभारी राय ने कहा राज्य सरकारों की मिलीभगत से बिजली कंपनी द्वारा बिना रीडिंग के एवरेज बिलों से खुले आम लूट की जा रही है। शिक्षा व्यवस्था सरकार की गलत नीतियों के चलते चौपट हो गई है। भ्रष्टाचार के चलते आम जनता का जीना मुश्किल हो गया है। संयोजक सुनील राय ने कहा मप्र से बिजली खरीदकर दिल्ली में केजरीवाल सरकार सस्ते दाम पर जनता को दे रही है और मप्र सरकार प्रदेश की जनता को महंगी बिजलीं देकर लूट में सहायक है। इसके अलावा चंद्रमोहन गुरु, सह सेक्टर प्रभारी वीरेंद्र रैकवार, शिवम सोनी, लोकगीत गायक संजय राय ने अपनी बात रखी।

खबरें और भी हैं...