पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसडीएम ने कहा पर्ची के आधार पर सीरियल नंबर से की जाए तुलाई

एसडीएम ने कहा पर्ची के आधार पर सीरियल नंबर से की जाए तुलाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जबेरा। समर्थन मूल्य की खरीदी के दौरान मंडी में अधिकारियों को निर्देश देते एसडीएम।

भास्कर संवाददाता| जबेरा

कृषि मंडी जबेरा में समितियों द्वारा समर्थन मूल्य की खरीदी में की जा रहीं अनियमिताओं की शिकायतों के बाद सोमवार को एसडीएम बृजेंद्र रावत, तहसीलदार जानकी उइके, जबेरा टीआई अरूण श्रीवास्तव ने जायजा लिया।

इस दौरान किसानों से चर्चा के बाद एसडीएम ने खरीदी प्रबंधन को सख्त हिदायत दी, कि खरीदी कार्य में लापरवाही न बरती जाए। किसानों ने बताया कि आवक पर्ची कटने के बावजूद किसानों की सीरियल नंबर से उपज तुलाई नहीं होने से किसानों को ताप्ती धूप में मंडी में बैठना पड़ता था। इस समस्या के निराकरण के लिए एसडीएम ने खरीदी प्रबंधन को निर्देश दिए कि जो किसान पहले उपज लेकर आया है उसकी आवक के अनुसार सीरियल से ट्रेक्टर ट्राली की नंबर की पर्ची चस्पा करके पहले आए किसान की तुलाई की जाए। वही खरीदी केंद्र में अनाज को डंप नहीं किया जाएं व समय पर उठाव कार्य किया जाए।

इस दौरान किसानों ने बताया की पंजीयन के समय क्योस्क बैंक व संयुक्त खाते रजिस्टर्ड होने से समय पर राशि किसानों को राशि नहीं मिल रही है। पोर्टल खोलकर सुधार कार्य किया जाए ताकि जिससे किसानों की पूर्ण राशि मिल सके। वहीं ऑनलाइन फीडिंग के संबंध में भी समस्या बताई गई। इस दौरान एसडीएम ने मंडी में पर्याप्त छाया व पानी की व्यवस्थाओं के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि यदि किसानों से खरीदी प्रबंधन रूपयों की मांग करता है तो शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...