समर्थन मूल्य पर खरीदे जा रहे अनाज में कई अनियमितताएं होने की श्किायते आ रही हैं। जबेरा और बनवार के किसानों की शिकायwत पर विधायक प्रताप सिंह कृषि मंडी पहुंचे और हकीकत जानी। विधायक को देखते ही किसानों ने घेर लिया और खरीदी प्रबंधन व सर्वेयर पर अवैध वसूली के आरोप लगाए।
किसान कपिल राजपूत सहित अन्य किसानों ने बताया कि किसानों से सेंपल के नाम पर 5 किलो चना लिया जा रहा है। दूसरी ओर मंडी में न तो किसानों को खाने की व्यवस्था है और न ही पानी की। भीषण गर्मी के चलते किसान दिन भर खुले में व शेड के नीचे लू के थपेड़े खाते हुए बैठे रहते हैं। किसानों की समस्या सुनकर विधायक ने अधिकारियों के निर्देश दिए कि चना के सेंपल 250 ग्राम से ज्यादा न लिए जाएं। इसके साथ ही पानी एवं भोजन व्यवस्था करने व कांटों की संख्या बढ़ाने के साथ माल को जल्द उठाने के निर्देश दिए।
एक किसान ने फसल खरीदने के नाम पर 50 रुपए प्रति बोरा लेने का आरोप लगाया। विधायक ने नायब तसहीलदार को पंचनामा बनाने के निर्देश भी दिए गए। इसके साथ ही मंडी में बिजली की व्यवस्थाएं सुधारने बिजली विभाग के एई को फोन लगाकर व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि यदि व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ तो कलेक्टर से शिकायत कर किसानों की समस्याओं को लेकर आंदोलन करेंगे।
इस अवसर पर रघुनंदन तिवारी, गोविंद तिवारी, नीरज जायसवाल, सचिन मोदी, सचिन तिवारी, ओमप्रकाश शर्मा, अजय तिवारी, श्रीकांत तिवारी, भगवत धनगर, नन्नू जैन, छोटू जैन, आदर्श मिश्रा, सुनील सिंघई, राजा तिवारी, राजा पाटकार, दीपक श्रीवास्तव सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से आए अनेक किसान मौजूद थे।
2450 क्विंटल अनाज का उठाव : जबेरा। कृषि उपज मंडी के खरीदी केंद्र में अव्यवस्थाओं को लेकर रविवार का अवकाश होने के बावजूद तहसीलदार जानकी उइके ने अनाज का उठाव कराया। रविवार को करीब 16 ट्रकों एव अन्य वाहनों द्वारा करीब 2450 किवंटल अनाज का उठाव संभव हो पाया, साथ ही वारदाने की समस्या के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की तो तत्काल केंद्र पर आवश्यक बारदाना भेजा गया। वहीं दिनभर केंद्र पर उपस्थित रहकर किसानों की समस्याओa के निराकरण करने प्रयासरत देखी गई।
जबेरा कृषि मंडी में किसानों की समस्यएं सुनते विधायक प्रताप सिंह।
केंद्र से ही होगा अनाज
का उठाव
बनवार। नोहटा सेक्टर के गेहूं समर्थन मूल्य खरीदी केंद्र मौसीपुरा, रोड़, पटना एवं सिमरी को 15 मई से दमोह के साइलो केंद्र में शिफ्ट किए जाने से किसान परेशान हैं। 20 दिन से गेहूं रखा हुआ हैं जो तेज धूप में झुलसने के कारण उठाने लायक नहीं हैं। वहीं छोटे किसानों के लिए अपनी उपज को 40 किमी दूरी पर दमोह के साइलो केंद्र पर वाहनों की व्यवस्था न होने से योजना से वंचित रहने की स्थिति बन गई थी। कुछ किसान कलेक्टर श्रीनिवास से मिलकर गेंहू खरीदी केंद्रों से गेंहू खरीदी की मांग करने गए थे, लेकिन किसानों की मांग से इनकार करते हुए उन्होंने साइलो केंद्र पर ही गेंहू खरीदी होने की बात कही थी, जिसके बाद किसानों के द्वारा जबेरा विधायक से मिलकर अपनी समस्या बताई। विधायक प्रताप सिंह कलेक्टर विजय कुमार जे से मिले। कलेक्टर द्वारा विधायक को भरोसा दिया गया कि गेहूं खरीदी केंद्रों पर पड़े किसान के अनाज को बारदाने की उपलब्धता के साथ उठाव कार्य केंद्र से करवाने का आश्वासन दिया गया है जिसके चलते अब खरीदी केंद्रों पर रखा गेहूं वहीं से उठाव होगा।