पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तहसीलदार ने किया उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण

तहसीलदार ने किया उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जबेरा | शनिवार को जबेरा तहसीलदार जानकी उइके ने पोंडी, सिंग्रामपुर, सिंगपुर गेंहू समर्थन मूल्य खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। जहां किसानों ने बताया कि बारदाने की कमी के चलते खरीदी केंद्र के चक्कर लगाना पड़ रहे हैं। पौंडी खरीदी केंद्र में जहां पांच दिन से बारदाने की कमी बनी हुई है। वहीं सिंगपुर में भी एक हफ्ते से वारदाना नहीं आया है। दूसरी ओर उठाव कार्य नहीं होने से किसानों की मेहनत की उपज खुले आसमान में पड़ी है। जिससे तुलाई प्रभावित हो रही है। तहसीलदार ने समिति प्रबंधकों को व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए।

खबरें और भी हैं...