पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार पर कार्रवाई न करने के लगाए आरोप

युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार पर कार्रवाई न करने के लगाए आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जबेरा मुख्यालय की कृषि मंडी पर संचालित समर्थन मूल्य चना खरीदी में सर्वेयर के द्वारा किसानों से रूपए लेकर चना पास करने काम ामला तूल पकड़ता जा रहा है। एक दिन पहले किसानों की शिकायत पर तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर से लिए गए रूपयों को वापस कराया था। लेकिन इस मामले में अभी तक सर्वेयर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं दूसरी ओर सर्वेयर द्वारा अवैध वसूली की शिकायतों को लेकर गुरूवार को युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष पवन राय, नगर अध्यक्ष अनमोल राय ने किसानों से बातचीत करके एक वीडियो बनाया था। जिसमें किसान डब्लल राय, दुर्गेश ने सर्वेयर के द्वारा अनाज मंडी सिलेक्ट करने के नाम पर अवैध वसूली की बात हजारों किसानों के समक्ष कहीं थीं। मौके पर सर्वेयर कृष्णकांत चतुर्वेदी भी मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर सर्वेयर द्वारा किसानों से रूपए लेने की बात से पूरी तरह से इंकार किया है। हैरानी की बात तो यह है कि युवा मोर्चा पदाधिकारियों द्वारा एक दिन पहले पूरे मामले की जानकारी तहसीलदार जानकी उइके व टीआई अरूण श्रीवास्तव को देकर मौके पर बुलाया था। उस समय सर्वेयर द्वारा किसानों से रूपए लेने की बात कबूल करते हुए किसानों से माफी मांगते हुए दोबारा रूपए न लेने की बात कही थी। जिसके चलते तहसीलदार ने भविष्य में अवैध वसूली न करने की नसीहत देकर छोड़ दिया था। इस मामले में युमो के पवन राय व अनमोल राय ने बताया कि तहसीलदार द्वारा नसीहत देने के बावजूद भी शुक्रवार को भी किसानों से चना रिजेक्ट करने का भय दिखाकर अवैध वसूली की शिकायत की गई है। जिसके चलते अब पूरे मामले की जांच नवागत कलेक्टर से करने की मांग की गई है। वहीं सर्वेयर कृष्णकांत चतुर्वेदी का कहना है कि युवा मोर्चा के लोग किसानों से अवैध वसूली की बात बुलवाकर वीडियो बनाकर रहे हैं। मैंने किसी से रूपए नहीं लिए। मुझे पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।

कराई जाएगी जांच

सर्वेयर द्वारा किसानों से की जा रही अवैध वसूली का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। किसानों के द्वारा लिखित में शिकायत की जाती है जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। - बृजेंद्र रावत, एसडीएम

खबरें और भी हैं...