पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नरवा पहाड़ प्रावि के विलय के विरोध में बच्चों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन

नरवा पहाड़ प्रावि के विलय के विरोध में बच्चों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरवा पहाड़ प्राथमिक विद्यालय (डुंगरीडीह) के विलय को लेकर स्कूली बच्चों व अभिभावकों ने स्कूल प्रांगण में विरोध प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। उन्होंने झारखंड सरकार से स्कूल विलय के फैसले को वापस लेने की मांग की है। ग्राम प्रधान श्याम दास सोरेन ने कहा कि नरवा पहाड़ प्राथमिक विद्यालय को जादूगोड़ा मोड़ चौक स्थित हाई स्कूल में स्थानांतरण की योजना है। जिसकी दूरी स्कूल से 800 मीटर है। पास से स्टेट हाइवे हाता-मुसाबनी व नरवा-टाटा मुख्य सड़क गुजरती है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर ही ग्रामीणों ने इस विलय को लेकर विरोध करने पर विवश हैं। ग्राम प्रधान श्यामदास सोरेन ने कहा कि विलय का फैसला सरकार ने वापस नहीं लिया तो भाटिन पंचायत के डुगरीडीह के ग्रामीण अनिश्चितकालीन आमरण अनशन करने को विवश होंगे। मौके पर जिला परिषद हीरामनी मुर्मू, पोटका प्रखण्ड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, विधा सागर दास, रमेश सोरेन मोहन मुर्मू, ग्राम प्रधान श्याम दास सोरेन, प्रभात कुमार, मोहन मुर्मू, रसराज, राम पदो टुडू, गुणाराम सोरेन, संतोष, समेत कई ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।

खबरें और भी हैं...