पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दलमा से गालूडीह के बीच रेड कॉरिडोर में घूम रहा है एक करोड़ का इनामी नक्सली आकाश

दलमा से गालूडीह के बीच रेड कॉरिडोर में घूम रहा है एक करोड़ का इनामी नक्सली आकाश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जादूगोड़ा| पुलिस भले ही दावा कर रही है कि घाटशिला अनुमंडल को नक्सल मुक्त कर दिया गया है, पर अब भी एक करोड़ रुपए का इनामी नक्सली आकाश का दस्ता दलमा से गालूडीह तक सक्रिय है। यह दस्ता घाटशिला, गालूडीह के जंगल में डेरा जमाए हुए है। पुलिस की सक्रियता के कारण एक जगह ज्यादा देर तक ठहर नहीं पा रहा है। लेकिन जंगली इलाके में अपना पैठ मजबूत बनाने की फिराक में है। सीआरपीएफ के साथ इसी दस्ते का 4 मई को मुठभेड़ हुई थी। पुलिस को आशंका है कि कहीं फिर से नक्सली नेता आकाश इस जंगल में नक्सलियों को एकजुट कर अपने संगठन को मजबूत तो नहीं कर रहा है। वह पुलिस के चूक का भी इंतजार कर रहा है, ताकि बड़ी घटना को अंजाम दिया जा सके। सूत्रों का कहना है कि हार्डकोर नक्सली सचिन आकाश दस्ते के साथ मिलकर संगठन की मजबूती के लिए काम कर रहा है। पुलिस लगातार छापामारी कर रही है, लेकिन सफलता नहीं मिल रही है। इधर सीआरपीएफ भी इस दस्ते की टोह ले रही है। इसी बीच जिला पुलिस और सीआरपीएफ को बड़ी सफलता मिली, जिसमें जादूगोड़ा थाना के दिगड़ी गांव में पवन सोरेन के घर से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया। इसमें जिलेटिन, डेटोनेटर, फ्यूज बरामद किए गए थे।

खबरें और भी हैं...