पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीडीपीओ कार्यालय में बच्चों का बन रहा है आधार, उमड़ रही भीड़

सीडीपीओ कार्यालय में बच्चों का बन रहा है आधार, उमड़ रही भीड़

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुसाबनी सीडीपीओ कार्यालय में कैंप लगाकर नवजात शिशुओं का आधार कार्ड बनवाने का कार्य आरंभ किया गया है। प्रतिदिन दूरदराज गांव से महिलाएं अपने दुधमुंहे बच्चों को लेकर सीडीपीओ कार्यालय पहुंच रही हैं। शनिवार को जादूगोड़ा, फूलझड़ी, बाकड़ा, विक्रमपुर गोहला आदि क्षेत्र की दर्जनों महिलाएं अपने बच्चों को लेकर आधार कार्ड बनवाने के लिए सीडीपीओ कार्यालय पहुंची थीं। आधार कार्ड बनवाने के लिए बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र और अभिभावकों का आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों का बायोमेट्रिक कराने की तकनीकी अभी तक विकसित नहीं की गई है। इसलिए बच्चों को आधार कार्ड जारी करने के लिए फिंगर प्रिंट्स और पुतलियां स्कैन कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जब बच्चे की उम्र पांच साल से अधिक हो जाएगी तब उसे बायोमेट्रिक आधार अपडेट कराने की जरूरत पड़ेगी।

खबरें और भी हैं...