पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आधार लिंक न होने से छात्रों को नहीं मिली वर्दी की रकम

आधार लिंक न होने से छात्रों को नहीं मिली वर्दी की रकम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीडब्ल्यूडी के रेस्ट हाउस में हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। जिला महासचिव जय कृष्ण ने बताया कि सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों की वर्दी व हाजिरी पुरस्कार की राशि पिछले दो साल से नियमित रूप से नहीं डाली जा रही। आधे विद्यार्थी इस स्कीम की वजह से वंचित रह जाते हैं। जिस कारण प्रतिदिन बच्चों के अभिभावक स्कूलों में आकर अध्यापकों से इस बारे पूछते हैं और अध्यापकों को इसके लिए दोषी ठहराते हैं। उसके लिए आधार कार्ड के खाते से लिंक न होना बताया जाता है। जबकि बैंकों में पता करने पर खाते आधार से लिंक बताए जाते हैं। क्योंकि बच्चों के अभिभावक इस बात को बैंकों से जाकर पता करते हैं और अध्यापकों की इस बात को नकारते हैं और वह इसके लिए अध्यापकों को ही जिम्मेदार मानते हैं। राज्य सलाहकार चांद राम ने कहा कि वर्दी की राशि बच्चों के खातों में आने से माता-पिता बच्चों के लिए समय पर वर्दियां नहीं खरीद पाते। उन्होंने कहा कि यह राशि पूर्व की भांति स्कूलों की स्कूल प्रबंधन समिति के खाते में जानी चाहिए। मौके पर जिला प्रधान सतपाल, संजीव खदरी, प्रवीण कुमार, हंसराज, गुरनाम सिंह, गगन शशि भूषण, गुलाब सिंह, निर्मल सिंह, चमनलाल, संजीव कुमार, सुरेंद्र मंधार, सेवा सिंह, भाग सिंह, राजेश कुमार, रविकांत मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...