जगाधरी| ऊषा गली निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 21 फरवरी 2007 को चंडीगढ़ के सेक्टर-40ए निवासी शंकर के साथ हुई थी। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया गया। इस दौरान कई बार उन्हें समझाया भी गया। इसके बाद शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत पति शंकर, ससुर ज्ञानचंद, सास कुसुमलता व ननंद पूनम के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के आरोप में मामला दर्ज कर लिया।