जगाधरी वर्कशॉप | इस्जेक की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नागल की दी गई साइकिल प्रधानाचार्या पूनम शर्मा द्वारा वितरित की गई। उन्होंने कहा कि साइकिल मिलने के बाद छात्राओं को स्कूल आने में सुविधा होगी और उनका मन पढ़ाई के लिए आगे बढ़ेगा। इस मौके पर विजय सिंगला, महाराज शर्मा, रामभूल, अंग्रेज, नरेश, ओम प्रकाश, राकेश सहित भी टीचर्स मौजूद रहे।