यमुनानगर | वार्डबंदी के एतराज को सुनते अधिकारी।
कम समय दिया गया
वार्ड नंबर-4 से चौधरी महीपाल, वेद, सन्नी, बबलू, नीला, राजेश व पवन कुमार ने बताया कि उन्होंने भगवानगढ़ से अमादलपुर व चनेटी से बुड़िया रोड के एरिया को वार्ड-4 में रखने का आग्रह किया है। नए ड्राफ्ट में यह एरिया वार्ड -2 में शामिल किया गया। इन लोगों ने बताया कि ऐतराज पर सुनवाई के लिए उन्हें पर्याप्त समय नहीं दिया गया। सिर्फ उनकी आपत्ति पर कार्रवाई करने का भरोसा दिया गया। संजीदगी से ऐतराज पर सुनवाई होनी चाहिए थी।
हमारी आपत्ति पूरी तरह जायज
वार्ड -11 के इनेलो पार्षद अजय बिल्लू, सुरेंद्र सोना, विशाल, प्रवीण, प्रदीप व बिट्टू गोपाल ने वार्ड एक एरिया यमुना पार करने पर ऐतराज जताया। इन लोगों ने कहा कि उनकी आपत्ति पूरी तरह जायज है। ऐसे में यमुना पार रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ेंगी। डीसी गिरीश अरोड़ा से सभी ने उनके वार्ड से यमुना पार का एरिया हटाने का आग्रह किया। डीसी ने आपत्ति पर सुनवाई के दौरान उनके आग्रह पर विचार करने का आश्वासन दिया है। आपत्ति पर मिले ठोस आश्वासन से सभी खुश दिखे।
केस-2
केस-3
मेरे वार्ड की मूल पहचान ही खत्म
जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य राकेश त्यागी ने कहा कि वार्डबंदी के नए ड्राफ्ट में उनके वार्ड -7 की मूल पहचान ही खत्म कर दी गई। प्रोफेसर कॉलोनी काट कर उसे वार्ड -8 में जोड़ दिया गया जबकि वार्ड -7 की जगह बनाए गए नए वार्ड -22 में रादौर विधानसभा का एरिया शामिल कर दिया गया। त्यागी ने इस एरिया को काटकर शहरी एरिया को वार्ड में जोड़ने के साथ ही उनके मूल वार्ड की पहचान कायम रखने की मांग डीसी के समक्ष रखी है। त्यागी की आपत्ति पर भी डीसी ने कार्रवाई करने की बात कही है।
दो विधानसभा क्षेत्र में बांट दिया एरिया
वार्ड -6 से भाजपा पार्षद प्रीति जौहर व सीनियर डिप्टी मेयर पवन बिट्टू ने नई वार्डबंदी में कई एरिया दो जगाधरी व यमुनानगर विधानसभा में बांट दिए जाने पर ऐतराज जताया। दोनों की ओर से एक ही आपत्ति दर्ज करवाई गई थी। पूर्व डिप्टी मेयर रामपाल ने भी अपने वार्ड -15 की कई कॉलोनियां दूसरे वार्डों में शामिल करने पर आपत्ति दर्ज करवाई। रामपाल ने ड्राफ्ट में संशोधन करने का आग्रह किया ताकि नई वार्डबंदी से लोगों को ज्यादा दिक्कत न हो। इसी तरह वार्ड -8 के पूर्व पार्षद विनोद मरवाह ने भी उनके वार्ड में कुछ एरिया शामिल करने पर ऐतराज जताया। सभी को ऐतराज पर कार्रवाई का भरोसा दिया गया।
केस-4
केस-5
दो घंटे में 73 आपत्तियों पर सुनवाई : डीसी गिरीश अरोड़ा ने बताया कि शुक्रवार को नई वार्डबंदी को लेकर 117 आपत्तियों में से पहले दिन 73 पर सुनवाई हो गई है। बची आपत्तियों पर सोमवार को सुनवाई होगी। आपत्तियों का आंकलन करने के बाद ही ड्राफ्ट में संशोधन होगा। सूचीबद्ध करने के बाद सभी आपत्तियों को कार्रवाई के लिए यूएलबी भेज दिया जाएगा फिर वहीं से ड्राफ्ट में संशोधन होगा।