पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रेन के कोच में लगेगा अलग से बोर्ड, मां बच्चों को लिटाकर बदल सकेंगी नैपी

ट्रेन के कोच में लगेगा अलग से बोर्ड, मां बच्चों को लिटाकर बदल सकेंगी नैपी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | जगाधरी वर्कशाप

ट्रेन में बच्चों की नैपी बदलने के लिए अब कोच में अलग से बोर्ड लगाया जाएगा। माताएं उस बोर्ड पर बच्चों को लेटाकर नैपी बदल सकेंगी। अभी इसकी शुरुआत नए कोच में की जाएगी। उसके बाद देखा जाएगा कि पुराने कोच में क्या किया जा सकता है। यह जानकारी नार्दन रेलवे के सीपीआरओ नितिन चौधरी ने दी। नितिन चौधरी का कहना है कि रेलवे द्वारा वर्ष 2018-19 को महिला सशक्तिकरण वर्ष घोषित किया गया है। माताओं के साथ-साथ नौनिहाल की देखभाल की जिम्मेदारी रेलवे की भी बनती है। रेलवे बजट में की गई घोषणा के अनुसार रेलवे द्वारा जननी स्कीम के तहत भुगतान के आधार पर बेबी फूड, गर्म दूध, गर्म पानी व अन्य जरूरत का सामान कुछ बड़े स्टेशनों पर उपलब्ध करवाया जा रहा है।

रेलवे में 15 प्रतिशत महिला कर्मचारी: नितिन चौधरी ने बताया कि बताया कि इस समय रेलवे कर्मचारियों में महिलाओं की 15 प्रतिशत भागीदारी है। रेलवे द्वारा रेलवे स्टेशनों पर कम कीमत पर स्वचलित सेनेटरी नेपकिन वेंडिंग मशीन की शुरुआत दिल्ली जंक्शन और हजरत निजामुदीन रेलवे स्टेशन से कर दी गई है। इसे और भी आगे बढ़ाया जाएगा। नितिन चौधरी का कहना है कि महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आरक्षण के समय यह ध्यान रखा जाता है कि उन्हें नीचे की बर्थ मिले। इसी प्रकार महिला कोच में पुरुष न चढ़ें और उनकी सुरक्षा के लिए महिला और पुरुष सुरक्षा गार्ड का भी तैनात किए गए हैं।

खबरें और भी हैं...