जगाधरी| स्पीकर कंवरपाल ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं व शिकायतें सुनी। जनता दरबार में मधुबन काॅलोनी वार्ड नंबर चार निवासियों रामपाल सैनी, लक्ष्मण प्रसाद, राम आज्ञा, ने सीवरेज व पानी की निकासी करवाने, भागीरथ काॅलोनी निवासी रामपाल सैनी, रजनीश, राजपाल ने नाले की जगह पाइप लाइन डलवाने, गोपाल मैटल जगाधरी निवासी राजेश कुमार ने बीपीएल कार्ड बनवाने, पटरी मोहल्ला निवासी चम्पा व छवि ने विधवा पेंशन लगवाने आदि की मांग रखी। स्पीकर ने अधिकारियों को जांच के बाद आवश्यकता कार्रवाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला परिषद की चेयरपर्सन रेनू बाला, महेन्द्र खदरी, संजीव गर्ग, विपिन गुप्ता, एसडीओ पंकज देसवाल, जेई हरि ओम कश्यप, जेई एसके साहनी व महावीर आदि मौजूद रहे।