पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सांप सीढ़ी खेल के माध्यम से छात्रों को समझाया पोक्सो अधिनियम

सांप सीढ़ी खेल के माध्यम से छात्रों को समझाया पोक्सो अधिनियम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर | जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल जगाधरी वर्कशॉप में पोक्सो अधिनियम पर जागरुकता शिविर लगाया गया। शिविर में सामाजिक कार्यकर्ता गुरप्रीत सिंह और आउटरीच वर्कर गौरव शर्मा ने बच्चों को लैंगिक अपराधों पर बने सांप सीढ़ी खेल के माध्यम से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये अपराध समाज में बच्चों के साथ अधिकतर जागरूकता न होने के कारण होते है। बच्चों को खेल के माध्यम से पोक्सो अधिनियम समझाया गया। उन्होंने छात्रों को अच्छे और बुरे स्पर्श के बारे में भी बताया। इस दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की भी जानकारी छात्रों को दी गई।

खबरें और भी हैं...