पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कार की टक्कर से टूटा खंभा पूरा दिन बाधित रही बिजली

कार की टक्कर से टूटा खंभा पूरा दिन बाधित रही बिजली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | जगाधरी वर्कशाप

विष्णुनगर गुरुद्वारा के पास एक कार की टक्कर से बिजली का खंभा टूट गया। जिससे विष्णुनगर की बिजली पूरे दिन बाधित रही। यह हादसा विष्णुनगर मेन बाजार में सड़क निर्माण के कारण हुआ है। क्योंकि निर्माण कार्य के दौरान मेन सड़क कई दिनों से बंद है। लोगों को मजबूरन गली वाला रास्ता अपनाना पड़ रहा है।

विष्णुनगर निवासी सुशील अग्रवाल, सुनील गुलाटी, दीपक, दिनेश कुमार, जसबीर सिंह व धर्म सिंह का कहना है कि गली में पूरा दिन ट्रेफिक जाम रहता है। इस कारण यहां भारी परेशानी हो रही है। उनकी गली का निर्माण कुछ ही समय पहले हुआ है। हैवी ट्रैफिक की वजह से यह गली कई स्थानों से टूट चुकी है। लोगों का कहना है कि चुंगी के पास सड़क निर्माण किया जा रहा है। यहां इतने बड़े निर्माण की कोई जरूरत नहीं थी। यहां और भी गलियां हैं जिनका निर्माण अभी होना है।

बिजली न होने पर होती है भारी परेशानी

विष्णुनगर के लोगों का कहना है कि पूरा दिन लाइट न रहने से इन्वर्टर भी जवाब दे गए। जिस कारण गर्मी में भारी परेशानी हुई है। खंभा रात का ही टूटा हुआ है मगर इसे अगली शाम तक भी ठीक नहीं किया जा सका। दुकानदार राजेश कुमार, अनिल कुमार, राहुल व सुरजीत का कहना है कि लाइट न होने से पूरा दिन दुकानदारी प्रभावित रही। उन्हाेंने कहा कि यदि रात के समय खंभा टूट गया था तो इसे दोपहर तक ही ठीक करवा देना चाहिए था।

खबरें और भी हैं...