पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मांगों काे लेकर कर्मचारी अब िवपक्षी पार्टी के नेताओं को दे रहे हैं ज्ञापन

मांगों काे लेकर कर्मचारी अब िवपक्षी पार्टी के नेताओं को दे रहे हैं ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जगाधरी| कर्मचारियों ने अब सरकार के खिलाफ आंदोलन करने का अलग तरीका निकाला है। अब कर्मचारी विपक्षियों को सरकार के खिलाफ ज्ञापन दे रहे हैं। पहले सभी विपक्षी पार्टियों के नेताओं को ज्ञापन दिया जाएगा। फिर सरकार के नेताओं को ज्ञापन दिया जाएगा। इसी कड़ी में शनिवार को हरियाणा रोडवेज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर बसपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश भारती को कर्मचारियों ने ज्ञापन दिया। समिति के प्रधान वरयाम सिंह ने कहा कि सरकार कर्मचारियों का शोषण करने में लगी हुई है। जो घोषणाएं सरकार ने की थी। उनमें से कोई भी पूरी नहीं हो पाई है। इस दौरान महीपाल सौढ़े, रतन कलानौर, ईश्वर लाल, नंदलाल कांबोज, फूल कुमार कांबोज, विक्रम सिंह, रामपाल, अमर सिंह बकाना, जस्सा, मुकेश आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...