बिलासपुर | नियंत्रित क्षेत्र में बन रही अवैध कालोनी पर जिला नगर योजनाकार का पीला पंजा चला। डीटीपी अनिल कुमार नरवाल ने बताया कि नियंत्रित क्षेत्र बिलासपुर के गांव चंदा खेड़ी में अनाधिकृत कालोनी विकसित की जा रही थी। इस अवैध कालोनी के विरूद्ध जिला प्रशासन ने कार्यवाई करते हुए किए जा रहे अवैध निर्माण को ढहाया। कार्यवाई के दौरान बिलासपुर तहसीलदार रोशन लाल ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए। किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए बिलासपुर थाना प्रभारी गुरमेल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहे। डीटीपी ने बताया कि यहां करीब साढ़े चार एकड़ जमीन में कालोनी काटी गई है। जिसमें सड़कें व भवन निर्माण किया जा रहा था। जगाधरी-बिलासपुर अनुसूचित मार्ग है। जिसके दोनों ओर 30 मीटर वर्जित पट्टी है। बलबीर सिंह, धर्मबीर सिंह, कुलदीप सिंह, जगबीर सिंह व बाबू राम ने आदेशों की उल्लंघना करते हुए अवैध कालोनी विकसित की। जिसकी विभाग से अनुमति भी नहीं ली गई।