पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 200 रुपए घूस नहीं दी तो मार्केट कमेटी के कर्मचारियों ने ट्रैक्टर ट्रॉली चालक को पीटा

200 रुपए घूस नहीं दी तो मार्केट कमेटी के कर्मचारियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक को पीटा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर| अस्पताल में इलाज के दौरान मारपीट का शिकार ट्रैक्टर चालक अहसान।

अस्पताल में नहीं मिला बेड

घायल अहसान को ट्रॉमा सेंटर में पहुंचाया गया। यहां पर उसे न तो कोई बैड मिला और न ही व्हीलचेयर। वह ट्रॉमा सेंटर के गेट के पास रखी कुर्सियों पर पड़ा तड़पता रहा। उसके परिवार के लोगों ने बताया कि जब व्हीलचेयर मांगी तो कर्मचारियों ने देने से मना कर दिया।

पैसे भी लेते हैं और मारपीट भी करते हैं

यमुनानगर लक्कड़ मंडी के प्रधान नरेंद्र गुप्ता, संदीप राणा, बलदेव सिंह पंवार, राजिंद्र राणा, नीटू, नरेश गुर्जर, टीटू, जसमेर सिंह और राजेश ने बताया कि मार्केट कमेटी अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यशैली से आढ़तियों में रोष है। हमारे यहां पर हरियाणा ही नहीं यूपी समेत अन्य राज्यों के किसान और व्यापारी लक्कड़ लेकर आते हैं। उनसे कमेटी की टीमें अवैध वसूली करती हैं। एक-एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक को एक-एक हजार रुपए देने पड़ते हैं। उनका कहना है कि मंगलवार सुबह हुई घटना बेहद निंदनीय है। इसी के चलते उन्होंने मंडी में हड़ताल कर दी थी। अगर मारपीट करने वालों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई नहीं की तो आढ़ती फिर से मंडी बंद करेंगे।

200 रुपए की मांगी थी घूस

उत्तर प्रदेश के ट्रैक्टर चालक अहसान ने बताया कि वह पॉपुलर की लकड़ी लेकर यमुनानगर आया था। पांसरा फाटक के पास मार्केट कमेटी की टीम खड़ी थी। उसने बताया कि जगाधरी मंडी में माल लेकर जा रहा है। आरोप है कि कर्मचारियों ने 200 रुपए की घूस मांगी, मना करने पर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

मामला गंभीर है। अगर कमेटी के कर्मचारियों ने मारपीट की है वह भी गलत है। ऐसा क्यों हुआ इसकी दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर जानकारी ली जाएगी। जो भी सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। मोहित बेरी, मार्केट कमेटी सचिव

चालक ने नहीं रोका ट्रैक्टर

मार्केट कमेटी कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने ट्रैक्टर चालक को मंडी में माल लेकर जाने को कहा था, लेकिन वे सीधे ही फैक्टरी में माल ले जा रहा था। जब उसे रोका तो ट्रैक्टर लेकर भागने लगा। इस दौरान उन पर ट्रैक्टर चढ़ाने लगा था। इसके बाद विवाद हुआ। उन्होंने अपनी ड्यूटी की है।

खबरें और भी हैं...