पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शनि जयंती पर त्रिकालेश्वर मंदिर में हवन व भंडारा

शनि जयंती पर त्रिकालेश्वर मंदिर में हवन व भंडारा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जगाधरी वर्कशाप | त्रिकालेश्वर श्री सिद्ध शनिदेव मंदिर जवाहर नगर में दसवीं शनिदेव जयंती मनाई गई। जिसमें पूजा, हवन यज्ञ, झंडा पूजन, ज्योति प्रचंड, सुंदर कांड पाठ, व भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूजा महिंद्र पाल द्वारा, झंडा पूजन कैप्टन केदार नाथ शर्मा, ज्योति प्रचंड पंडित कर्मचंद शर्मा, सुंदर कांड पाठ संकीर्तन राम नाम प्रचार सभा वर्कशाप द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि शिव मंदिर नानक नगर के चेयरमैन पंडित विनोद शर्मा रहे। पंडित भगवत प्रसाद शर्मा व अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

खबरें और भी हैं...