समर कैंप में फ्रेंच लैंग्वेज समेत अन्य एक्टीविटीज सीखेंगे विद्यार्थी
जगाधरी | महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी संस्थान में 15 दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि डीएवी गर्ल्स कॉलेज से प्राचार्या डॉ. विभा गुप्ता ने संस्थान के निदेशक डॉ. अजय शर्मा के साथ कैंप का शुभारंभ कराया। कैंप में 20 से अधिक स्कूल्स से 12वीं के छात्र-छात्रा भाग ले रहे हैं। डॉ. शर्मा ने बताया कि कैंप में विद्यार्थियों को इंग्लिश कम्युनिकेशन, वेब डिजाइनिंग, फ्रेंच लैंग्वेज, वैदिक मैथ, सॉफ्ट स्किल्स एंड करियर काउंसलिंग के बारे में बताया जाएगा। मुख्य अतिथि डॉ. विभा गुप्ता ने कहा कि एक मंच के नीचे सभी विद्यार्थियों को देखते हुए बहुत खुशी हो रही है।