- Hindi News
- National
- व्यापारियों पर थोपे जा रहे नए नए तरह के टैक्सों के विरोध में होगा आंदोलन : मित्तल
व्यापारियों पर थोपे जा रहे नए-नए तरह के टैक्सों के विरोध में होगा आंदोलन : मित्तल
यमुनानगर | यमुनानगर-जगाधरी नगरनिगम द्वारा व्यापारियों पर जबरन थोपे जा रहे ट्रेड लाइसेंस व टैक्स के विरोध में उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा आंदोलन किया जाएगा। समाजसेवी व उद्योग व्यापार मंडल एवं कन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स उद्योग व्यापार मंडल हरियाणा के कार्यकारी अध्यक्ष संजय मित्तल ने कहा कि नगर निगम विकास कार्यों में ध्यान लगाए। नए टैक्स व लाइसेंस व्यापारियों पर न थोपे जाएं। संजय मित्तल ने कहा कि व्यापारी सुबह से शाम तक परिश्रम करते हैं। कोई छुट्टी नहीं है। सरकार से कोई सहायता भी नहीं मिलती।