जगन्नाथपुर में लाइनमैन ने गलत तार जोड़ दिया करंट से महिला की मौत
जैंतगढ़ / चंपुआ । जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र की मुंडुई पंचायत अंतर्गत बारला गांव में शॉट सर्किट से जयंती महतो (30) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग मुंडा चंदेश्वर महतो, लीलावती महतो, ईश्वर महतो, सुधीर प्रधान झुलस गए हैं। आठ घरों के टीवी, फ्रिज, कूलर, मोबाइल, मोटर, अलमीरा सहित अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरणों को भी नुकसान पहुंचा है। बारला गांव में तार में गड़बड़ी के कारण दो दिनों से बिजली नहीं थी। मरम्मत के बाद जैसे ही बिजली आई, तो बारला गांव निवासी अक्षय महतो की प|ी जयंती महतो अपना मोबाइल फोन चार्ज में लगाने लगीं। इसी दौरान उन्हें जोरदार करंट लगा। इससे तत्काल उनकी मौत हो गई।