पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वन विभाग ने नहीं दी सूचना, 110 की रफ्तार से दौड़ रही ट्रेन से कट गए 4 हाथी

वन विभाग ने नहीं दी सूचना, 110 की रफ्तार से दौड़ रही ट्रेन से कट गए 4 हाथी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज|जगन्नाथपुर/चक्रधरपुर

हावड़ा-मुंबई रेल रूट के बामरा स्टेशन के निकट मुंबई मेल की चपेट में आकर चार हाथियों की मौत हो गई। घटना सोमवार की अहले सुबह पौने चार बजे की है। हाथियों के शव अप व डाउन लाइन पर बिखरे मिले। घटनास्थल चक्रधरपुर रेल मंडल के बागड़ीह व धुतरा रेलवे स्टेशन के बीच बैजापल्ली गांव के पास की है। यह ओड़िशा में पड़ता है। स्थानीय लोगों के अनुसार अहले सुबह लगभग 3 बजकर 45 मिनट पर 12810 अप मुंबई-हावड़ा मेल 110 किमी/घंटे की रफ्तार से गुजर रही थी। उसी वक्त हाथियों का दल रेलवे लाइन पार कर रहा था। हाथियों के झुंड में दो बड़े हाथी और दो शिशु हाथी शामिल थे। दुर्घटना के बाद ट्रेन के लोको पायलट ने बागड़ीह रेलवे स्टेशन को घटना की जानकारी दी। इसके बाद रेलवे के अधिकारी व कर्मचारी घटना स्थल पर पहुंचे। लगभग साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन लगाकर हाथियों के शव को ट्रैक से हटाया गया। इसके बाद हावड़ा-मुंबई रेल रूट पर रेल परिचालन शुरू हुआ। दुर्घटना में इंजन का बैटरी बॉक्स क्षतिग्रस्त हो गया है। जांच के लिए रेल प्रशासन ने एक कमिटी का गठन किया है। इन दिनों इस इलाके में हाथियों का दल मौजूद है, लेकिन इसकी सूचना वन विभाग ने रेलवे को नहीं दी थी। अगर पता होता तो ट्रेनों की रफ्तार धीमी कर दी जाती।

रो पड़े गांव के लोग, पूजा के लिए जुटी भीड़

वन विभाग द्वारा इस बात कि सूचना वन विभाग द्वारा रेलवे को दी गई होती, तो उस सेक्शन में ट्रेन की रफ्तार पर कम करने का आदेश जारी किया जाता। अचानक ट्रेन को रोकने के लिए आपातकालीन ब्रेक का प्रयोग किया जाता, तो ट्रेन पटरी से उतर जाती। - संजय घोष, दक्षिण पूर्व रेलवे के मुख्य सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी

खबरें और भी हैं...