पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आठवीं के पास आउट बच्चों को किया गया सम्मानित

आठवीं के पास आउट बच्चों को किया गया सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़ाजामदा ज्ञानचंद जैन सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के बच्चे।

भास्कर न्यूज |जगन्नाथपुर

सोमवार को ऊर्दू मध्य विद्यालय जगन्नाथपुर में एक सादे समारोह में वर्ग अष्टम से पास आउट विद्यार्थियों का परीक्षाफल वितरण सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक शमशेर आलम ने छात्र छात्राओं को बधाई दी। कहा कि छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए कुछ बातों को त्याग करना होगा। एकाग्रचित होकर अध्ययन करें। अपने से बड़ों का आदर करें। इस अवसर पर विद्यालय में सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय की होनहार छात्रा अलमिया अलमास ने 500 मे से 474 अंक लाकर न केवल अपनी श्रेष्ठता साबित की, बल्की प्रखंड स्तर पर स्कूल का नाम रोशन किया। इसके अलावे बाल सांसद के रूप में स्कूली प्रशासन में अहम भूमिका निभाने वाले सबा नाज, अमीशा अंदलीव, मो. आदिल आदि को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

खबरें और भी हैं...