पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जगन्नाथपुर: 20 अप्रैल को पिल्लई हॉल में होगा सेमिनार

जगन्नाथपुर: 20 अप्रैल को पिल्लई हॉल में होगा सेमिनार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जगन्नाथपुर | रविवार को प्रखंड स्टेडियम में आदिवासी बहुद्देशीय उत्थान सहकारी समिति लिमिटेड की बैठक हुई। बैठक में 20 अप्रैल को पिल्लई हॉल चाईबासा में होने वाले सेमिनार को सफल बनाने पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि प. सिंहभूम के प्रत्येक प्रखण्ड से कम से कम दो सौ अंश धारकों को शामिल किया जाएगा। संस्था के संस्थापक सदस्य मधुसूदन हेस्सा ने कहा कि यह संस्था झारखंड की इस प्रकार की पहली संस्था है। इसमें आदिवासियों के उत्थान का चर्चा की जाती है। आबुसन की ओर से आदिवासियों के आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक स्वतंत्रता के साथ स्वरोजगार के लिये प्रयास किया जाता है। इस अवसर पर सचिव मोहन जेराई, अध्यक्ष बीरसिंह बोयपाई, महा सचिव गुरुचरण बानरा, भगवान सिंकु कार्यकारी अध्यक्ष उपेन्द्र लागुरी, सुखराम पुरती, हेम‌ंत लागुरी, मनोज तिरिया, सहदेव हेस्सा, सुश्री सूमी हेस्सा समेत कई सदस्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...