चाईबासा|आदिवासी सेंगेल अभियान व झारखंड दिशोम पार्टी द्वारा सरना धर्म को अविलंब संवैधानिक मान्यता व जनगणना में अलग कोड-कॉलम प्रदान करने की मांग को लेकर आदिवासी सेंगेल अभियान व झारखंड दिशोम पार्टी द्वारा 21 मई को आहूत झारखंड, बिहार, बंगाल, ओडिशा एवं आसाम राज्य के आदिवासी बहुल क्षेत्रों में आंशिक भारत बंद रखा गया है। वहीं बंद का समर्थन आदिवासी हो समाज युवा महासभा के द्वारा भी किया जाएगा। 21 को आहूत बंदी को ऐतिहासिक सफल बनाने के लिए रविवार को जगन्नाथपुर में माइक के द्वारा सभी दुकानदारों से अपील की है।