जगन्नाथपुर| गुरुवार को आदिवासी सेंगेल अभियान के प्रखंड मुख्य संयोजक जयसिंह सिंकू के नेतृत्व मेंं आदिवासी सेंगेल अभियान व झारखण्ड दिशोम पार्टी द्वारा जगन्नाथपुर में सेंगेल जन जागरण रैली का आयोजन किया गया। यह रैली मुख्य रूप से सरना धर्म को अविलंब संवैधानिक मान्यता व जनगणना में अलग कोड-कॉलम प्रदान करने की मांग को लेकर आदिवासी सेंगेल अभियान व झारखंड दिशोम पार्टी द्वारा 21 मई को आहूत झारखंड, बिहार, बंगाल, ओडिशा, आसम राज्य के आदिवासी बहुल क्षेत्रों में आंशिक भारत बंद के समर्थन में आयोजित की गई। लोगों के बीच पंपलेट भी बांटे गए। यह रैली जागन्नाथपुर के विशाल टोली बड़ा तालाब के समीप से निकलकर मुख्य सड़क पहुंची।