डांगुवापोसी| उत्क्रमित मध्य विद्यालय तोडांगहातु, आदर्श मध्य विधालय जगन्नाथपुर और उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय ढिपासाई में गैर सरकारी सामाजिक संगठन के तत्वावधान में अभिभावक-शिक्षकों की बैठक हुई। बैठक में ग्रीष्म अवकाश के बाद गैर सरकारी संस्था द्वारा 40 दिनों के लिए 3-5 वर्ग के छात्रों के लिए चलाए जा रहे समर कैंप कार्यक्रम की जानकारी अभिभावकों को दी गई। साथ ही अपने अपने बच्चों को नियमित तैयार कर 18 मई से विद्यालय भेजने का अनुरोध किया गया।