पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर 30 यूनिट रक्त संग्रह

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर 30 यूनिट रक्त संग्रह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर में शामिल कांग्रेसी।

भास्कर न्यूज |चाईबासा

सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में 21 मई को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर हिंदुस्तान के सैनिकों को समर्पित रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 30 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का उदघाटन जिप उपाध्यक्ष चांदमनी बालनमुचू ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। रक्दान से एक ओर जहां जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है। वहीं रक्तदाता के लिए भी फायदेमंद है। उन्हाेंने कहा कि लोगों को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए। मौके पर मुख्य रूप से यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शंकर सिंह सावैयां, जगन्नाथपुर विधानसभा के संयोजक अमित लागुरी, चाईबासा विधानसभा अध्यक्ष सुदर्शन कुंकल, मनराज सिंकु, नंदू सिंह, जयंती बिरूली आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...